दोपहर 12:30 बजे चार अपराधियों ने लगभग 10 चक्र गोलियां और आधा दर्जन से अधिक बम विस्फोट किया

जिला ब्यूरो रामगढ़

वेस्ट बोकारो(रामगढ़)। जिला में लगातार अपराधियों की दस्तक पुलिसिया निष्क्रियता को उजागर करने लगी है। इसका असर भी अब दिखने लगा है। देश की प्रसिद्ध टाटा कंपनी की वेस्ट बोकारो डिवीजन मी 27 नवंबर के दोपहर 12:30 बजे अपराधियों ने बम और गोली से हमला किया है। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद वेस्ट बोकारो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जिंदा बम और कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 12:30 बजे के लगभग दो बाइक पर चार अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र वेस्ट बोकारो पहुंचे। वहां सुरक्षा प्रहरी सत्येंद्र कुमार से कहा कि ईट भट्ठा का कोडिंग कराना है। इसके बाद चारों अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र के कैंपस में प्रवेश कर गए। इसके बाद अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर जमकर हमला बोला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर 8 से 10 बम का विस्फोट किया। वही अपराधियों ने लगभग 10 चक्र गोलियां भी चलाई। जिससे कि ग्राहक सेवा केंद्र वेस्ट बोकारो के 6 कर्मचारी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अपराधियों के गोली से ग्राहक सेवा केंद्र के भिंडर विश्वमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।अपराधियों ने उनके कंधे में गोली मारी है।

वहींं अपराधियों के बम विस्फोट से ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी अजीत कुमार मुखर्जी,जयंत पाल, विजय सिन्हा, एच मुखर्जी और सुरक्षा गार्ड सत्येंद्र कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज टाटा अस्पताल वेस्ट बोकारो में चल रहा है। वही वेस्ट बोकारो पुलिस को इस घटना की सूचना 12:30 बजे दी गई। यहां भी पुलिसिया लापरवाही देखी। पुलिस अगर तत्परता दिखाती तो शायद अपराधी घेरे में लिए जा सकते थे। वेस्ट बोकारो पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र से दो जीवित बम,चार गोली का खोखा एवं एक जिंदा कारतूस तथा 8 परचा बरामद किया है। अपराधियों द्वारा फेंके गए पर्चा की माने तो अमन श्रीवास्तव गिरोह ने रंगदारी नहीं देने के कारण यह हमला किया है। पर्चा के द्वारा कहा गया है कि अगर रंगदारी दिए बिना काम किया गया तो अंजाम बुरा होगा। रंगदारी देख कर ही काम करें। अन्यथा काम को बंद कर दें। वही जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र में टायकून,जीएस बथवाल, बीएस चंद्रा तथा वंशीधर इंटरप्राइजेज वेंडर कंपनी चलाती है। यह कंपनियां वेस्ट बोकारो कोलियरी के कॉल सैलरी के कोडिंग करने का काम करती है। वेस्ट बोकारो कोलियरी के आईपीएमडी मी अपराधियों द्वारा किया गया हमला वेस्ट बोकारो पुलिस की असफलता को दर्शा रहा है। अपराधियों द्वारा किए गए हमलों के बाद वेस्ट बोकारो कोलियरी के कर्मचारियों के भीतर भारी दहशत देखा जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.