
सरकार पहुंची आपके द्वार, देने आपका अधिकार ममता देवी
जिला ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ़
दुलमी प्रखंड के उसरा पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, बीडीओ रविन्द्र कुमार सीओ पंकज कुमार, एमो, भुमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रमुख, मुखिया शैलेश चौधरी, सासंद प्रतिनिधि इन्द्रेव साव कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश मौजूद थे। इस दौरान ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची हुई है। ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके। सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। इस दौरान उन्होंने वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मौके पुर्व मुखिया प्रयाग महतो कैलाश महतो सुरज कुमार विकास कुमार रविकांत महतो संतोष महतो कुंवर महतो ललित कुमार अमरु महतो बलराम महतो दिपक मुंडा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। व कम्बल वितरण किया गया
इन विभागों का लगाया गया स्टॉल
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, (आय,जाती,आवासीय) प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी सुधार, दाखिल खारिज, पारिवारिक संबंध प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, आत्मा, पशुपालन विभाग, मतदाता सूची, पंचायती राज, जेएसएलपीएस, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, तेजस्विनी परियोजना, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई स्टॉल लगाया गया था।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button