सरकार पहुंची आपके द्वार, देने आपका अधिकार  :  विधायक 

जिला ब्यूरो रामगढ़

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरूकलां पंचायत सचिवालय में गुरुवार को सरकार आपके द्वार अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से  रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ बीडीओ सह सीओ सुधीर कुमार, मुखिया शीला देवी, पंसस विजय केशरी मौजूद थे। इस दौरान  ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची हुई है। ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके। सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। इस दौरान उन्होंने वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मौके पर एमओ डॉ राजशेखर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह, पंचायत सेवक धीरेंद्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा, वार्ड सदस्य प्रदीप नायक,प्रियंका देवी के अलावे हीरालाल महतो, दिगंबर प्रसाद, रंजीत करमाली, मजहर वारिश, लालबिहारी महतो, धनेश्वर यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इन विभागों का लगाया गया  स्टॉल

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, (आय,जाती,आवासीय) प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी सुधार, दाखिल खारिज, पारिवारिक संबंध प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, आत्मा, पशुपालन विभाग, मतदाता सूची, पंचायती राज, जेएसएलपीएस, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, तेजस्विनी परियोजना, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई स्टॉल लगाया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.