
सोमनाथ मुंडा को महाराजा मदरा मुंडा उत्कृष्ट सामाजिक सेवा सम्मान
जिला ब्यूरो राँची
राँची। काँके प्रखंड के चुट्टु पंचायत के मुखिया एवं राँची ज़िला मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा को महाराजा मदरा मुंडा उत्कृष्ट सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक एवं पंचायती राज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए यह सम्मान उन्हें दिया जा रहा है।श्री मुंडा को यह सम्मान 26 नवंबर 2021 को मुम्बई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे सभागार में दिया जाएगा।यह सम्मान उन्हें झारखंड इंटलैक्चुअल फोरम के द्वारा दिया जा रहा है।फ़ोरम द्वारा मुंबई में झारखंड के 21 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फंडनवीस , झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , पदमश्री छूटनी महतो , पदमश्री मधु मंसूरी हंसमुख, की मौजूदगी में इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
ज्ञात हो कि सोमनाथ मुंडा एक ज़मीनी राजनीतिक व्यक्तित्व हैं. जिन्होंने इतिहास विषय में स्नातक की डिग्री हासिल कर सामाजिक सेवा को अपना प्राथमिक उद्देश्य बनाया है। सोमनाथ मुंडा के प्रयास से ही रिंग रोड में महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा लगायी गयी है. 2015 में वे अपने पंचायत के मुखिया चुने गये.
ज़िला मुखिया संघ के अध्यक्ष के तौर पर वे 18 प्रखंडो के 305 पंचायतों का दायित्व सम्भाल रहे हैं. बीआइटी पॉलीटेक्निक में आरक्षण के मुद्दे पर वे जेल भी जा चुके हैं।इन्होंने महाराजा मदरा मुंडा के नाम से स्टेडियम का भी निर्माण करवाया है।सोमनाथ मुंडा को सम्मान दिए जाने पर मुखिया संघ, प्रखंड मुखिया संघ समेत तमाम सामाजिक – राजनीतिक लोगों ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button