
शिमला में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 82वें सम्मेलन में विधान सभा अध्यक्ष ने भाग लिया
राज्य ब्यूरो झारखंड
रांची। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन में झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया।
सम्मेलन में पीठासीन अधिकारियों के स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया।जिसमे झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो को सदस्य के रूप में चयन किया गया। अखिल भारतीय स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की। अध्यक्ष ने कहा अखिल भारतीय स्टैंडिंग कमेटी में झारखंड विधान सभा को प्रतिनिधित्व दिया गया।जिससे मैं गर्व महसूस कर रहा हूँ।
इस कमेटी में एक परामर्शदात्री समिति होती है। उन्हें इस कमेटी में कार्य करने का एक नया अनुभव प्राप्त हुआ। स्टैंडग कमेटी की बैठक में संसदीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं लोक आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने पर उन्होंने अपना विचार को साझा किया। यह सम्मेलन 18 नवंबर तक शिमला में आयोजित है।जिसमे मुख्य रूप से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष सहित सभी राज्यो के स्पीकर मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button