रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के नए सत्र 2022-23 के अध्यक्ष बने रोटेरियन अनिल गर्ग

जिला ब्यूरो रिपोर्ट

रामगढ़। मानव सेवा में समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सत्र 2023-24 के अध्यक्ष पद हेतु थाना चौक स्थित रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के सभागार में चुनाव प्रभारी रोटेरियन डी पी सिंह के देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें सत्र 2023-24 के अध्यक्ष के पद पर रोटेरियन आलोक रतन चौधरी सर्वसम्मति से चुने गए।

वही सत्र 2022-23 का सचिव रोटेरियन राहुल जैन कोषाध्यक्ष रोटेरियन मदनलाल महेश्वरी,उपाध्यक्ष रोटेरियन संजय कुमार अग्रवाल, एवं निदेशक के रूप में पीपी रोटेरियन अरुण कुमार राय,पीपी रोटेरियन प्रदीप कुमार सिंह,पीपी रोटेरियन संजीव सिंह संजू,पीपी रोटेरियन धनंजय कुमार मानिक एवं रोटेरियन संजय जैन का चुनाव संपन्न हुआ। वही चुनाव प्रभारी रोटेरियन डी पी सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। वही वर्तमान अध्यक्ष रो अमरेश गणक ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश मानवता की सेवा और आपसी भाईचारा मजबूत करना है। इसके लिए क्लब के हर सदस्य का सहयोग जरूरी है। मुझे उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि चुने गए पदाधिकारी आने वाले दिनों में रोटरी क्लब रामगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे एवं सभी सदस्य इनका सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक अमरेश गणक,सचिव रो अरुण कुमार राय,पीपी रोटेरियन प्रदीप कुमार सिंह,पीपी रोटेरियन डॉक्टर अशोक कुमार बरेलिया,पीपी रोटेरियंस संजीव सिंह संजू,पीपी रोटेरियन संजय कुमार अग्रवाल, रोटेरियन सुरेश बौदिया, रोटेरियन संजय जैन,सत्र 22-23 के अध्यक्ष रो0अनिल गर्ग, एवं सत्र 23-24 के अध्यक्ष आलोक रतन चौधरी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.