भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा दिल्ली में शुरू हो रहे महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

जिला ब्यूरो राँची

खूंटी/रांची। भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा आज दिल्ली में शुरू हो रहे आदी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली हाट में आयोजित इस मेले के उद्घाटन के लिए श्री मुंडा आज सुबह दिल्ली गये।उनके साथ उनके दोनों पुत्र भी गये हैं।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निमंत्रण पर सुखराम मुंडा दिल्ली गये हैं।
आज रांची एयरपोर्ट पर ट्राइफेड, एयरपोर्ट एवं विस्तारा एयरलाइन्स के अधिकारियों ने सुखराम मुंडा का स्वागत किया।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारत सरकार ने हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।इस वर्ष इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय पूरे देश में सप्ताहव्यापी उत्सव मना रही है। आज दिल्ली में आदी महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है।जनजातीय कार्य मंत्रालय की अनुषंगी इकाई ट्राइफेड द्वारा आयोजित इस महोत्सव में देश भर के जनजातीय कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

आज सुखराम मुंडा के साथ कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा,राज्यमंत्री रेणुका सिंह और विश्वेश्वर टुडू के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।खूंटी के सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ मुंडा,भीम सिंह,छोटेराय मुंडा और संजय मुंडा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.