
नमन अवार्ड्स से सम्मानित होंगे देश भर के विशिष्ट व्यक्ति!
झारखंड स्थापना दिवस के सुअवसर पर शिक्षा व युवा नेतृत्व पर एक दिवसीय सेमिनार !
राँची : झारखंड स्थापना दिवस के 21 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च व नमन फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षा एवं युवा नेतृत्व विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन राँची स्थित प्रेस क्लब में 14 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है ! इस उपरोक्त सेमिनार में देश भर के कई सम्मानित प्रोफेसर, कुलपति ,पदाधिकारी शिक्षाविद,राज नेता ,समाजिक कार्यकर्ता ,लेखक, युवा नेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे ! इस उपरोक्त सेमिनार में नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च व नमन फाउंडेशन के तत्वावधान मे देश के विशिस्ट व्यक्तियों को जिनका योगदान सामाजिक उत्थान हेतु महत्वपूर्ण है उन्हें नमन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा ! नमन अवार्ड्स के अंतर्गत नमन भारत गौरव अवार्ड2021 , नमन राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान2021 , नमन बिरसा मुंडा झारखंड रत्न 2021, नमन झारखंड गौरव अवार्ड 2021 ,नमन झारखंड प्रतिभा सम्मान , नमन युथ लीडरशिप अवार्ड से लगभग 55 विशिस्ट व्यक्तियों या संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा ! नमन फाउंडेशन के संरक्षक रही स्वर्गीय सावित्री देवी के मेमोरी में विशिस्ट सम्मान सावित्री देवी सामाजिक प्रेरणा सम्मान 2021 किसी एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जाएगा !
अवार्ड की घोसणा नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा कर दी गई है जिसमें नमन भारत गौरव अवार्ड 2021 के अंतर्गत राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्व सांसद श्री भुनेश्वर मेहता ,कला शिक्षा एवं साहित्य में विशिस्ट योगदान हेतु झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष ,लेखक ,फ़िल्म निर्देशक डॉ प्रोफेसर बी पी सिन्हा , शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अजीत सिन्हा , खेल के क्षेत्र में विशिस्ट योगदान व महेंद्र सिंह धोनी के कोच रहे चंचल भटाचार्य ,समाजिक कार्यो में उत्कृष्ट समर्पण हेतु सी एस एस के सचिव डॉ सचि कुमारी को सम्मानित किया जायेगा !
नमन राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2021 के अंतर्गत छात्र जीवन से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे धरती फाउंडेशन के संस्थापक श्री निशांत भारद्वाज , छात्र जीवन से सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पण बी आई टी मेसरा के छात्र श्री विपिन कुमार सिंह , कोलकाता में युवाओ के द्वारा चलाई जा रही संस्था फीड इंडिया मूवमेंट एसोसिएशन जो हर दिन कोलकाता में भोजन बाटने का कार्य कर रही है जिन्हें सम्मानित किया जाएगा !
नमन बिरसा मुंडा झारखंड रत्न 2021 यह सम्मान झारखंड राज्य के लिए अतिविशिष्ट सेवा देने वालो को सम्मानित किया जायेगा जिसमे असम के रहने वाले एवं झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय राँची के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रविन्द्रनाथ शर्मा को झारखंड फोकलोर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने हेतु , बाल अधिकार जागरूकता व शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु बोकारो के डॉ प्रभाकर कुमार , लॉ एवं एडुकेशन के क्षेत्र में राँची के डॉ नरेश कुमार , सामाजिक सेवा में श्री अनिल अग्रवाल , शिक्षा एवं साहित्य मे धनबाद के लेखक लोककथा गायक बिनय कुमार तिवारी ,समाजिक सेवा में दुमका के अमित पटवारी , झारखंड के लोक फिल्मकार अमन राठौर सम्मानित होंगे !
नमन झारखंड गौरव अवार्ड 2021 के हेतु राँची की द टीम ग्रीन संस्था को पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के हेतू ,लाइफ सेवर राँची को समाजिक सेवा हेतु,राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राँची की संस्था एकल ग्रुप को शिक्षा समाजिक एवं आदिवासी कल्याण हेतु ,देवघर की संस्था द शिवा फाउंडेशन कोसमाज सेवा हेतु , एन एच आर सी सी बी झारखंड महिला टीम के द्वारा लगातर उत्कृष्ट समाजिक कार्यो हेतु ,गुमला के दीपक क्रांति को शिक्षा व समाज जगत में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु, राँची के दवाई दोस्त को राँची में उत्कृष्ट हेल्थ व सामजिक ब सेवा हेतु, धनबाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के प्रोफेसर डॉ मुकुंद रविदास को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में , रिम्स राँची के डॉक्टर चंद्रा भूषण को उत्कृष्ट समाजिक सेवा हेतु, रामगढ़ के श्री उमेश सिन्हा को पत्रकारिता व सामाजिक सेवा हेतु , केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर व सेन्टर हैड डॉ दीपिका श्रीवास्तव को परफार्मिंग आर्ट, कला व संस्कृति के क्षेत्र में , आर के डी एफ विश्वविद्यालय रांची के डीन अकैडमिक डॉ अनिता कुमारी को शिक्षा बी आई टी के प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश पांडेय को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ,श्री दीपक गोप राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अभूतपूर्व योगदान के क्षेत्र में प्रदान की जायेगी !
नमन झारखंड प्रतिभा सम्मान 2021 के अंतर्गत गिरिडीह की प्रतिभावान बिटिया प्रज्ञा नंदन को आर्ट एवं पेंटिंग में, हजारीबाग के संत कोलम्बस के छात्र जितेंद्र कुमार को आर्ट एवं एडुकेशन के क्षेत्र में, धनबाद के जितेंद्र मंडल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान की जायेगी !
नमन यूथ लीडरशिप अवार्ड के अंतर्गत युवा नेतृत्व एवं समाज सेवा हेतु बोकारो के अनूप कुमार, पलामू के के विश्वा ,राँची के शशांक राज , धनबाद के मितेश गोयनका , अंकित चौधरी , गिरिडीह की संस्था सुकन्या राहत फाउंडेशन , मनोज कुमार राय, अरविंद कुमार , हजारीबाग के मनोहर यादव ,चतरा के दीपक यादव, बिनोद भोक्त , लातेहार के रूपक कांति , गिरिडीह के योगेश पांडेय , खूंटी के सुनील भगत , गिरिडीह के जितेन्द्र कुमार वर्मा, गया बिहार के युवा मुखिया प्रत्याशी कुणाल कुमार ओडिशा के सौम्या रंजन प्रधान सम्मानित होंगे ! वहीं विशिस्ट राष्ट्रीय सम्मान सावित्री देवी मेमोरियल सामाजिक प्रेरणा सम्मान 2021 से राँची की प्रिया पौद्दार सम्मानित होंगी !
नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च व नमन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ रणधीर कुमार ने कहा कि इस एक दिवसीय सेमिनार में राज्य के मंत्री , शिक्षाविद , प्रोफेसर व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी जिनके हाथों यह सम्मान समस्त अवार्डी को दी जाएगी !
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button