
पार्श्वनाथ प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 का हुआ शानदार आगाज
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड
पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वावधान में आज विभिन्न प्रकार के प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सुदूर गांवो के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजन गांडेय प्रखंड के अहिल्यापूर गांव में हुआ। कार्यक्रम में मौजूद ट्रस्ट के संगठन मंत्री विशाल पंडित ने बताया कि पार्श्व
विश्वविद्यालय ट्रस्ट समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाती रहती है। जिसमें कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, समाज सुधारकों का सम्मान इत्यादि शामिल होता है। कुछ दिन पहले ही ट्रस्ट ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधि को भी सम्मानित किया गया था। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की कड़ी में आज चित्रकला प्रतियोगिता तथा मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमशः नीलम और लवली कुमारी, निधि कुमारी और सलोनी रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रुति कुमारी, द्वितीय स्थान पर सोनू कुमार चौधरी तथा तृतीय स्थान पर प्रेम मोदी रहे। जिन्हें शिक्षा, शांति, संस्कृति की त्रिवेणी कही जाने वाली पंचम वार्षिक विराट पार्श्वनाथ महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा जिसका आयोजन 14,15,16 जनवरी 2022 को गिरिडीह के मधुबन में होने जा रहा है। पिछली महोत्सव में कम्पूटर पीसी, बेग, प्रमाण पत्र, स्मृतिचिह्न इत्यादि विजेताओ को प्रदान किया गया था।
पार्श्वनाथ प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 का अब हो चुका है शानदार आगाज जिसका लोगों को बेसब्री से इन्तज़ार था।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ट्रस्ट के गांडेय प्रखंड के अध्यक्ष तथा समन्वयक आकाश भदानी, प्रचारक रूपेश भदानी, ट्रस्ट संगठन मंत्री और युवा कवि विशाल पंडित साथ ही एआईटी कम्प्यूटर एजुकेशन के निर्देशक श्री विनय सिन्हा, रमेश सिन्हा व अन्य भी मौजदू रहे। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा मृदुल के निर्देशन में करायी गयी।यह जानकारी ट्रस्ट के जिला सूचना प्रभारी व जिला संयोजक लवलेश द्वारा दी गयी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button