सिंधु झा बनी संपर्क प्रमुख झारखंड प्रदेश,समाज को शिक्षित कर जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

जनसंख्या समाधान फोंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी टीम ने रामगढ़ जिले की शिक्षिका सह मानवाधिकार परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सिंधु झा को झारखंड प्रदेश का संपर्क प्रमुख” बनाए जाने की घोषणा की है।

लिस्ट जारी करते हुए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष(महिला विंग) संपत्ति कुमारी ने कहा की आने वाले समय में हमारे संगठन में सिंधु झा जैसी शिक्षित महिलाओं का रोल काफी अहम रहेगा जो समाज को शिक्षित कर जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी।

इस मौके पर नवनियुक्त संगठन प्रमुख सिंधु झा ने कहा की समाज के प्रति हर मनुष्य का अपना अपना दायित्व होता है पर जेएसएफ के प्रदेश टीम के द्वारा मुझ पर भरोसा करते हुए इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी गई है उसके लिए मैं संगठन के सभी पधाधिकारियो का धन्यवाद करती हूं।

साथ हीं अपने नए दायित्व को बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करूंगी।

सिंधु झा को बधाई देने वालों में प्रदेश टीम की संरक्षक अर्चना सिंह,संयोजक नीतू सिंह,संगठन मंत्री पिंकी मोदक सहित अनेक प्रदेश एवं जिले की पदाधिकारी शामिल थीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.