
पंजाब रेजिमेंट ने डीएवी बरकाकाना में लगाई हथियारों की प्रदर्शनी!
जिला ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ़
बरकाकाना (रामगढ़) । पंजाब रेजिमेंट रामगढ़ कैंट द्वारा डीएवी स्कूल बरकाकाना में मंगलवार को 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस्तेमाल किये गये अस्त्र शस्त्र की प्रदर्शनी लगाई गई। भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचार्या उर्मिला सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश भागवत शामिल हुए।
एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिथियों को अमर जवान शहीद स्थल तक लाया गया। जहां अतिथियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। डीएवी गान और स्वागत गीत के उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि यह अवसर डीएवी संस्थान के लिए गौरवशाली क्षणों में से एक है। यह छात्रों को सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश भागवत ने कहा कि यह वर्ष भारतीय सेना विजय वर्ष के रूप में मना रही है। कहा कि राष्ट्र की रक्षा हमारा परम कर्तव्य है। देश के युवा सेना में शामिल हों और देश की सुरक्षा में योगदान दें।
प्रदर्शनी में अन्य 10 स्कूल के बच्चे भी आमंत्रित हुए। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बच्चों को हथियारों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल परिसर सेना की छावनी में तब्दील रहा। बच्चे ऐतिहासिक युद्ध से जुड़े हथियारों को देखकर बेहद उत्साहित दिखे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button