ब्रह्मर्षियों में पूरे समाज को लेकर चलने की क्षमता है : रविंद्र कुमार राय

उमेश सिन्हा / राज्य ब्यूरो झारखंड

रामगढ़। एकीकृत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की 134 वी जयंती समारोह का आयोजन 24 अक्टूबर को आशेष्वर सिंह ब्रह्मर्षि परिषद धर्मशाला में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम धर्मशाला के मुख्य द्वार का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय ने विधिवत रूप से किया। इसके बाद समारोह की विधिवत रूप से उद्घाटन की गई सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र राय ने डॉ श्री कृष्ण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रवींद्र राय ने कहा कि श्री नाम से किसी की पूरी दुुनिया मेेंं पहचान है तो वह श्री बाबू का नाम है। उनका आज भी कोई विकल्प नहीं। उनका ऊदाहरण समाज को उर्जा और गौरव से भर देता है। वर्तमान में आज समाज की बात तो दूर हम एकाकृत परिवार को लेकर भी नहीं चल पा रहे हैं। बुजुर्ग माता पिता वृद्धा आश्रमों में रह रहे हैं। रविंद्र राय ने आगे कहा कि जो ब्रह्म को जानता है वही ब्रह्मर्षि होता है। ब्रह्मर्षि भी समाज के लिए होता है। समाज को साथ लेकर चलने की क्षमता होती है। आज ईष्र्या में लोग समाज से कट रहे है। लोग अपने आप को संकुचित करते जा रहे हैं। श्री कृष्ण बाबू के प्रति आपमें आस्था है तो समाज के असहाय लोगों की सबसे पहले सहायता करें। समाज तोड़ने वालों के खिलाफ संघर्ष करें।

 

 

मुख्य द्वार का निर्माण आदर्श चौधरी ने कराया

इस मुख्य द्वार का निर्माण समाज के सदस्य आदर्श कुमार चौधरी ने अपने माता पिता की स्मृति में कराया है। पूरे समाज हम सभी उनके इस विकास कार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। खासकर हमारा ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ जिला एक ऐसे ऐसे महान विभूति का जयंती समारोह मना रहे हैं जो देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर एकीकृत बिहार के शासन प्रशासन बतौर और प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 17 वर्षों तक लगातार बिहार के विकास में पत्थर का मेल साबित हुए हैं। किसान मजदूर के साथ समाज के सभी वर्गों पर उन्होंने एक अमिट छाप छोड़ा है जो ऐतिहासिक है।

समारोह में हुए शामिल

संयुक्त बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे श्री कृष्ण सिंह की 134 वी जयंती समारोह के मौके पर रामगढ़,रांची सहित कई क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा एवं संचालन प्रो संजय सिंह ने किया। इस मौके पर सीपी संतन, दारोगा सिंह, नवल किशोर सिंह, विभन सिंह, प्रकाश मिश्रा, मुन्ना पासवान, दिवाकर सिंह, शशि भूषण सिंह, प्रोफेसर केके शर्मा,नारायण शर्मा,तारकेश्वर सिन्हा, ओमप्रकाश सिंह, संजय शर्मा, डॉ राजेश कुमार,अनमोल सिंह,सत्येंद्र सिंह,डॉ आर के कश्यप,आदर्श चौधरी, नवल किशोर शर्मा, संत कुमार सिंह, हरिराम शर्मा,जयनंदन शर्मा,रामाशीष सिंह,रणधीर सिंह,पवन सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.