यातायात पुलिस ने बढ़ाई सख्ती 21 गाड़ियों से काटे गए चालान 21000 का जुर्माना

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

परिवहन नियमों को लेकर यातायात पुलिस रामगढ़ द्वारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए पतरातू थाना अंतर्गत सप्ताह में दो बार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते साल भर से ज्यादा समय से चल रहे इस अभियान के बावजूद भी जनताओं के बीच जागरूकता में कमी देखी जा रही है। और लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं हर जांच के दौरान काफी संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहन चालक पकड़े जा रहे हैं। फिर भी लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है। इसी क्रम में बुधवार को पतरातू थाना मुख्य गेट के समीप रामगढ़ यातायात पुलिस एएसआई लेखनाथ सिंह के नेतृत्व में आरक्षी विपुल कुमार, प्रताप कुमार सिंह, अजीत कुमार मेहता, जिला रामगढ़ लाइन पुलिस अजय कुमार दास व सुदामा सिंह ने वाहन जांच अभियान चलाया। जिनमें दो पहिया चार पहिया व अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के साथ साथ वाहन संबंधित सभी कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.