वैश्य मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित !

रांची।आज शहर के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार ने किया। आगामी 20 अक्टूबर को रांची के सहजानंद चौक स्थित स्वागतम हॉल में आहूत 3रा स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा एवं झारखंड आन्दोलनकारी शहीद मनींद्रनाथ मंडल का शहादत दिवस पर यह बैठक आयोजित थी। सर्व प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु सहित सभी सदस्यों ने शहीद मनींद्रनाथ मंडल जी के तस्वीर में पुष्पंजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात 20 अक्टूबर को आहूत 3रा स्थापना दिवस समारोह की तैयारी पर चर्चा की गयी। फिर विचार विमर्श कर तय किया गया कि कल से शहर में प्रचार प्रसार शुरु किया जाएगा। इसके लिए गुड्डू साहा, अनिल वैश्य, ह्रदय प्रसाद साहु एवं हलधर साहु को जवाबदेही सौंपा गया। हॉल सज्जा एवं भोजन व्यवस्था का प्रभारी अश्विनी कुमार साहु, कपिल प्रसाद साहु एवं शिव नंदन प्रसाद को बनाया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि अतिथियों को सम्मान के तहत वैश्य मोर्चा की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, मोहन साव, संयोजक अश्विनी साहु, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद साहु, महासचिव कपिल प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, गुड्डू साहा, राजेन्द्र मंडल, संगठन सचिव अनिल वैश्य, हृदय प्रसाद साहु, राजधाम साहु, केंद्रीय सदस्य राजेश्वर साव, नंदकिशोर भगत, जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु (रांची), दिनेश्वर मंडल (बोकारो), महिला मोर्चा की महासचिव रेनू देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, शिवनंदन प्रसाद, उमेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.