रामगढ़ बोकारो हाईवे पर रजरप्पा के बारलोंग में सड़क दुर्घटना एंबुलेंस और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

राज्य ब्यूरो झारखंड

रामगढ़। विजयदशमी के दिन रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलोंग मैं एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें 3 लोगों की मौत और 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना पूजा पंडाल के निकट हुई है। रजरप्पा पुलिस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि करती है।हालांकि मृतकों का नाम अभी नहीं बताया गया है।

जानकारी के अनुसार रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बोकारो एन एच 23 पर एक एंबुलेंस और एक पल्सर बाइक जेएच 02पी 4891 की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एंबुलेंस में सवार चार लोगों को भी गंभीर चोटें लगी हैं।

यह दुर्घटना रामगढ़ बोकारो मार्ग पर स्थित बारलौंग दुर्गा पूजा पंडाल के निकट घटी है। रजरप्पा पुलिस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की बात कहीं है। वहीं दुर्घटना स्थल पर से बताया गया है कि तीन लोगों की मौत हुई है। रजरप्पा पुलिस घायल लोगों के इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा है। वहीं पुलिस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है।

वही बताया गया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस पर सवार घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। रजरप्पा पुलिस दुर्घटना स्थल पर विलंब से पहुंची।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.