
विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव के विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण
राज्य ब्यूरो झारखंड
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं सुख-शांति हेतु प्रार्थना की। उन्होंने मां दुर्गा से देश प्रदेश के सभी लोगों का कल्याण कर कोरोना महामारी से पूरी तरह से निजात दिलाने की कामना की।
अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के सांढ, नापो, सुकुलखपिया, अंबाजीत, गोंदलपूरा, बादम, हरली समेत बड़कागांव के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया एवं अधिकारियों को कई अहम निर्णय दिशा निर्देश दिए| उन्होंने मौजूद क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button