
मनरेगा को लेकर ग्राम सभा का आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट बोकारो
वेस्ट बोकारो (घाटों)।वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष पर इचाकड़ीह पंचायत में मनरेगा को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सीमा देवी के द्वारा किया गया। जिसमे योजना डोभा निर्माण तालाब निर्माण मेड़बंदी मुर्गी सेड बकरी शेड शुकर सेड कूप निर्माण एवं मोरम मिट्टी एवं मनरेगा अंतर्गत से जुड़े हुए अन्य योजनाएं भी लिया गया। इस सभा में मुख्य रुप से पंचायत समिति सदस्य शंकर रजवार, देवनंदन रजवार, रजवार रोजगार सेवक जॉन तिर्की, गुणी देवी, सुमन देवी, ममता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, दिलेश्वरी देवी, छाया देवी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, ललीता देवी, सारो देवी, रिंकी देवी तथा अन्य गण उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button