जिला में कई स्थानों पर मनी गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती!

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

रामगढ़। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर रामगढ़ जिला में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला का मुख्य कार्यक्रम शहर के दामोदर नदी तट पर मुक्तिधाम संस्था द्वारा गांधी जी के समाधि स्थल पर किया गया।

यहां जिला के वरिष्ठ अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहर में सर्वप्रथम गांधी चौक में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, एसडीओ जावेद हुसैन सहित कई अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर गांधी चौक को भव्य तरीके से सजाया संवारा गया था।

इसके बाद शहर के दामोदर नदी तट पर स्थित गांधी जी की समाधि स्थल पर मुख्य कार्यक्रम बाहर हुआ। सर्वप्रथम मुक्तिधाम संस्था रामगढ़ द्वारा कराए गए सुंदरीकरण के कार्य का उपायुक्त माधवी मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद जिला के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने गांधी जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ।

 

सर्वप्रथम गांधी जी एवं शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इसके बाद कमल बगड़िया एवं टीम ने गांधी जी के गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा एकता के आदर्श को आज हमें लेकर चलने की जरूरत है।उनके आदर्श को अपनाएं। शास्त्री जी का भी लगभग यही सोच और उद्देश्य था। हमें आज गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्श को अपनाकर उनकी जयंती को सफल बनाना है। आज हम गांधी जी और शास्त्री जी के उपदेश को अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना काल में मुक्तिधाम संस्था का सराहनीय योगदान रहा है। इस मौके पर जिला के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि रामगढ़ के दामोदर नदी घाट पर स्थित गांधी जी का समाधि स्थल इस क्षेत्र को पवित्र बनाता है। यहां गांधीजी का अस्थि कलश लगाया गया है। जिसके कारण या स्थल काफी पवित्र है। उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के जीवन का 5% भी आदर्श अपने जीवन में अपना ले तो बहुत सारी खामियां कम हो जाएगी। मेरा काम काफी कम हो जाएगा हिना के उद्देश्यों को अपनाकर अपने जीवन को सफल किया जा सकता है।आज हमें गांधीजी के एक उद्देश्य पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ हरी विजय ने भी संबोधित किया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार अग्रवाल एवं संचालन कमल बगड़िया ने किया। मुक्तिधाम संस्था मैं सुंदरीकरण का कार्य बगड़िया,परिवार सैनी परिवार एवं महेश अग्रवाल के द्वारा कराया गया है। जिसका उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

मुख्य कार्यक्रम में हुए शामिल

गांधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती समारोह के मौके पर शहर के दामोदर नदी तट पर स्थित गांधी जी के समाधि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम में गोविंद लाल अग्रवाल, श्यामसुंदर परशुरामपुरिया, आनंद अग्रवाल, पंकज तिवारी, डॉक्टर के चंद्रा, डॉक्टर आलोक रतन चौधरी, संतु भाई मानिक, अशोक कुमार जैन, प्रदीप सिंह, शहजादा अनवर, सुरेश बगड़िया, मनजी सिंह, नंदलाल अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, मनजीत सहानी, रामचंद्र साव, अशोक सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, अशोक अग्रवाल, श्याम शर्मा, छोटन सिंह, वरुण बगड़िया, महेंद्र अग्रवाल,राहुल जैन, महेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुनील पोद्दार, दिलीप पटवारी, कमलेश्वर सिंह, अरुण किरण मुखर्जी, प्रकाश पटवारी, परशुराम साह, विजय अग्रवाल, अमित सिन्हा, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, रविंद्र साहू , राजेश नागी, घनश्याम महतो, रमेश बोंदिया अरुण राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.