प्रतिनिधि मंडल पारसनाथ पहाड़ी से पैदल चलकर पहुंचेगा रांची!

राज्य ब्यूरो झारखंड

रांची। जैन धर्म के 72 दीक्षार्थियों का प्रतिनिधिमंडल आगामी 3 अक्टूबर को झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थली पारसनाथ पहाड़ी स्थित सम्मेद शिखरजी का दर्शन कर पदयात्रा करते हुए रांची पहुंचेगा।जहां राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉक्टर रामेश्वर उरांव रांची के दीपाटोली स्थित अपने सरकारी आवास में उनका स्वागत और सम्मानित करेंगे।
इस सिलसिले में जैन धर्मा वलियों का एक शिष्टमंडल वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश वोधरा, विनायक भारती,धर्मानंद विश्वास,राजू रामपुरिया,बलवीर जैन,रोशन लाल भाटिया, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे।
बाद में आलोक कुमार दूबे ने बताया कि जैन संप्रदाय की दीक्षा महोत्सव के दौरान परंपरागत रूप से एकीकृत बिहार में भी जैन दीक्षार्थियोंं का स्वागत मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व भर के जैन समाज का तीर्थ स्थल झारखंड की पावन भूमि है और और झारखंड के लिए गौरव का विषय है इसलिए राज्य सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर राव सभी दीक्षार्थियों का स्वागत करेंगे और सभी दीक्षार्थियों को सम्मानित करेंगे।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 3 अक्टूबर को जैन दीक्षार्थियों के स्वागत को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। वित्त तथा खाद्य आपूर्ति द्वारा सभी जैन धर्मावलंबियों का स्वागत किया जाएगा, इसे लेकर पंडाल बनाया जा रहे है।
डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि उन्होंने बताया कि झारखंड के पारसनाथ पहाड़ी में अवस्थित सम्मेद शिखरजी जैन धर्मावलंबियों का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल है और देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां आते हैं। झारखंड के लिए जैन धर्मावलंबियों का स्वागत बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर दीक्षार्थियों के स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि जैन धर्मावलंबियों की दीक्षा का महा-उत्सव सूरत में आगामी 29 नवंबर को होने जा रहा है और इस क्रम में झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थली पारसनाथ पहाड़ी में अवस्थित सम्मेद शिखरजी में भी 72 से अधिक दीक्षार्थी दर्शन के लिए राँची होते हुए जा रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.