
जदयू ने संगठन के विस्तार को लेकर अहम बैठक की।
जिला ब्यूरो रिपोर्ट बोकारो
वेस्ट बोकारो (घाटों)। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र पूर्व विधायक के आवास में जदयू की एक अहम बैठक बुधवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राजू महतो एवं संचालन सुरेश महतो ने की। इस बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक खीरू महतो (मांडू) थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही साथ 3 अक्टूबर को होनी वाली उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग सम्मेलन भागीदारी को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बिनोद रजवार( पं. ईचाकडीह पूर्व मुखिया), पप्पू गुप्ता( पं. ईचाकडीह उप मुखिया), बच्चन महतो, नीरज कुमार, फलेंद्र महतो, मनोज राम, सुशील कुमार, नरेश करमाली, मोहन तुरी, शिव चौहान, मदन तुरी, राजेश प्रसाद तथा अन्य नेतागण उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button