पतरातु प्रखंड कमिटी ने इंदीरा गांधी की जयंती मनाई गई,चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की तरफ से प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल की अध्यक्षता में उनके पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री “भारत रत्न” लौह महिला इंदिरा गांधी जी की जयंती कांग्रेसजनों द्वारा उनके चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मनाई गई तथा इस अवसर पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी जी के कार्यकाल को भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में याद किया |

वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि इंदिरा गांधी अब तक की एक सशक्त मजबूत प्रधानमंत्री साबित हुई |उन्होंने देश को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाई जिसमें देश को मुख्य रूप से प्रगतिशील कार्यक्रम के रूप में 20 सूत्री कार्यक्रम लागू, गरीबी हटाने और देश को आर्थिक रूप से मजबूती दिलाने के लिए 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण और कल्याणकारी, सामाजिक एवं आर्थिक कार्यक्रम की घोषणा की थी| जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है| इन्हीं के कार्यकाल में पहला पोखरण परमाणु परीक्षण हुआ,पाकिस्तान को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक अलग देश बांग्लादेश का निर्माण कराया| तथा लगभग 1 लाख सैनिकों ने सरेंडर किया था|

जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजीत कुमार पटेल, अमर जाधव, प्रोफेसर के. के. शर्मा,उपेंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार सिंह, मो. सरफराज अहमद, संजय यादव,मुकेश महतो सुनील महतो, तारीक राजा,छोटू अंसारी, संजीव सिंह ,नवीस कुमार सहित दर्जनों उपस्थित थे|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.