
वेदांता के इलेक्ट्रोस्टील में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत!
जिला ब्यूरो रिपोर्ट बोकारो
बोकारो। झारखंड के फैक्ट्रियों में दुर्घटना घटना कोई नई बात नहीं रह गई है। आए दिन राज्य के विभिन्न बड़े फैक्ट्रियों में दुर्घटना घटने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना में फैक्ट्री के कर्मचारियों की मौत भी हो जा रही है। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा दे रही है। ऐसी ही एक घटना 27 सितंबर की देर शाम बोकारो जिला के चास में स्थित फैक्ट्री में घटी है। जानकारी के अनुसार वेदांता समूह के चास सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रोस्टील में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हुआ। जिसमें तीन मज़दूरों की दर्दनाक मौत हो गई। सारे मृतक रांची व जमशेदपुर के थे। जो ब्लास्ट फर्नेस का काम करने आए थे। लेकिन पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण हादसा हो गया।पता चला कि लम्बे समय बन्द पड़े ब्लास्ट फर्नेस दो को फिर से चालू करने की योजना बनी थी। इसी क्रम उसमे काम चल रहा था। लेकिन बल्ली टूटने के कारण शहनवाज़ समेत तीन मज़दूर तीस मीटर ऊंचाई से गिर गए। स्पॉट पर ही मौत भी हो गई। चास SDPO पुरुषोत्तम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि इन फैक्ट्रियों में मजदूरों और कर्मचारियों को अब सुरक्षा के उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इसके बावजूद दुर्घटनाएं घट रही हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button