कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगढ़ में हुआ प्रशिक्षण का आयोजन

राज्य ब्यूरो झारखंड / उमेश सिन्हा

रामगढ़: कृषि कार्यों में पावर टिलर के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

इस दौरान केन्द्र के प्रभारी डॉ दुष्यन्त कुमार राघव ने सभी किसानों को जानकारी दी कि प्रशिक्षण का आयोजन सी.आर.पी. कृषि यांत्रिकरण एवं परिशुद्धता खेती परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस विषय पर केन्द्र मे दो प्रशिक्षण पहले भी दिये जा चुके हैं। इस विषय पर यह तीसरा प्रशिक्षण है और इस प्रशिक्षण में रामगढ़ जिले के विभिन्न गावों के वैसे किसान एवं युवा भाग ले रहे हैं जिनके पास पावर टिलर उपलब्ध है। पावर टिलर मुख्य रूप से छोटे खेतों और पहाड़ी खेतों में जुताई के लिए काफी उपयुक्त है क्योंकि फसल का अच्छा उत्पादन बेहतर कृषि यंत्रों के उपयोग पर पर भी निर्भर करता है।

डॉ ए.के. सिंह, प्रधान, शोध केन्द्र, प्लाण्डु, रांची ने प्रशिक्षण के दुसरे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि खेती-बाड़ी में कृषि यंत्रों को अहम स्थान दिया गया है। कृषि यंत्रों के उपयोग साथ-साथ उसके रख-रखाव तथा मरम्मत कि जानकारी होने से किसानों को उनके कृषि में लाभ की बढ़ोत्तरी होगी तथा कृषि कार्य सुगम होगा। इस प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी से पावर टिलर रिपेयरिंग रोगगार में भी मदद मिल सकेगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान पटना से आये प्रधान वज्ञानिक डॉ विकास सरकार तथा वैज्ञानिक डॉ पवन जीत ने प्रशिक्षणार्थियों को पावर टिलर के उपयोग रिपेयरिंग एवं रख-रखाव के बारे में तथा कृषिपयोगी विभिन्नय छोटे-छोटे कृषि यंत्रो से अवगत कराते हुए उनके विषय में विस्तृत जानकारी दी।

शोध केन्द्र, प्लाण्डु, रांची से आये डॉ विकास दास ने कहा कि खेती को आधुनिक बनाने के लिए प्रति दिन नई-नई तकनीकों का अविष्कार हो रहा है। इन तकनीको की मदद से खेती करना आसान होते जा रहा है। प्रशिक्षण में प्राप्त होने वाली जानकारी को उपयोग में लाने से जरूर लाभ होगा।

गौरतलब हो कि पावर टिलर को बढ़ावा देने के लिए गुरूवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगढ़ में किसानों को पावर टिलर के उपयोग, रिपेयरिंग एवं रख-रखाव विषय पर तीन दिवसीय प्रषिक्षण का शुभारंभ संयुक्त निदेशक कृषि उत्तरी छोटानागपुर श्री ब्रजेश्वर दुबे द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण 25 सितंबर तक चलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.