बालूमाथ में करम विसर्जन के दौरान डूबने से 7 युवतियों की हुई मौत

जिला ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार / झारखंड

लातेहार। जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शनिवार के पूर्वाहन एक बड़ा हादसा घटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड प्रदेश के लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगाडा ग्राम के मननडीह टोला में कर्मा डाल विसर्जन के लिए तालाब गई 7 युवतियों की डूबकर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा पर्व की खुशियों को लेकर 7 युवतियां कर्मा डाल को विसर्जन करने सुबह-सुबह तालाब गई थी।

विसर्जन के दौरान ही सभी साथियों पानी में डूब गई। इनमें से एक ही परिवार की तीन लड़कियां पानी में डूब कर मर गई हैं। जानकारी के अनुसार गांव के अकलू गंझु की पुत्री रीना कुमारी, रेखा कुमारी और लक्ष्मी कुमारी पानी में डूब गई। जहां तीनों की मौत हो गयी।

 

इसके अलावा लालदेव गंझु की पुत्री मीना कुमारी, जगन गंझु की पुत्री पिंकी कुमारी, चरण गंझु की पुत्री सुषमा कुमारी और स्वर्गीय बिफ़ा गंझू की पुत्री सुनीता कुमारी की मौत पानी में डूबने से हो गई है। सभी लड़कियों का उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच का है। गांव में जहां करमा पर्व की खुशी थी अब वह दुख में बदल गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव के सभी पीड़ित परिवार के लोगों को आ रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में चीख-पुकार और रोने की आवाज थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही पानी में डूबी सातों युवतियों का शव पुलिस ने निकाल लिया है। शव पुलिस के कब्जे में है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर शोक व्यक्त किया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करें। भगवान दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में हम सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। भगवान सभी की आत्मा को शांति प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.