भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रामागढ़ में चित्र प्रदशर्नी का किया उद्घाटन

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

रामगढ़। शहर के सुभाष चौक के निकट भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश, मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल,भाजपा विधायक किशुन दास, सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

शहर के मुख्य सुभाष चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक जे पी पटेल, और किशन दास ने नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने फीता काटकर किया। इसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस मौके पर मोदी जी के जन्मदिन पर लगाए गए प्रदर्शनी का भी विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में आए अतिथियों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके प्रदान कर और अंग वस्त्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज एक शुभ दिन है। हम एक साथ तीन पर्व मना रहे हैं। आज विश्वकर्मा पूजा, आज ही कर्मा पूजा और आज ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का दिन हमारे देश ही नहीं विश्व के लिए ऐतिहासिक है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का 20 साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की यात्रा का फीस सशक्त तरीके से की है। मोदी जी ने एक शासक और प्रशासक के रूप में ख्याति प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगातार 20 दिनों तक पर्यावरण, स्वच्छता, रक्तदान एवं प्रदर्शनी का आयोजन करेगी। दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आज विश्व के टॉप नेताओं में मोदी जी का नाम आता है। दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में काफी मजबूत हुआ है। भारत ने पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को उसकी औकात बताई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर मांडू के विधायक जयप्रकाश पटेल एवं सिमरिया के विधायक किशन दास ने भी संबोधित किया। विधायकों ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आज बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। झारखंड में भी भाजपा आने वाले 2024 के चुनाव में परचम लहराएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश भास्कर,अमित सिंह,रामगढ़ जिला भाजपा के प्रभारी शशि भूषण भगत,अभिनेश सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे। वही कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंटू बाबू, डॉ संजय सिंह, ईलारानी पाठक,छोटन सिंह, प्रकाश मिश्रा,राजीव रंजन प्रसाद, प्रोफेसर खिरोधर साहू,राजेश ठाकुर, सुबोध सिंह, रविंद्र शर्मा, रवि कुमार सिंह, कुमेल उरांव, लक्ष्मी देवी, वरुण सिंह, महेंद्र प्रजापति, मल्लिका दत्ता, सारिका राठौड़, लक्ष्मी देवी, धनंजय कुमार पुटुस, ऋषिकेश सिंह, महेश चौधरी, भीमसेन चौहान, अभिषेक चौधरी,पप्पू यादव,रमेश महतो, सत्यजीत चौधरी सहित अनेक नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.