
रामगढ़ बोकारो मार्ग पर रजरप्पा थाना क्षेत्र में भीषण दुर्घटना
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़। जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट बुधवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना घटी है जिसमें 5 लोगों के जिंदा जल जाने की खबर आ रही है। वही धनबाद से रांची जा रहा महाराजा बस पूरी तरह से जलकर राख हो गया है!
हालांकि वाहन में आग लगे होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रही है कि मारुति में कितने लोग जले हैं। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 5 लोगों के जलने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार के प्रातः 8 बजे के लगभग धनबाद से रांची जा रही महाराजा बस और रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही एक मारुति वैगनार कार BR 01 BD 6318 के बीच रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर के बाद तुरंत आग लग गई। महाराजा बस और मारुति वैन आग से लहर गया। इस घटना की तुरंत जानकारी रजरप्पा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन रजरप्पा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आने तक कहानी खत्म हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मारुति वैन का दरवाजा नहीं खुल पाया। जिसके कारण मारुति में सवार 5 लोग जिंदा जल कर मर गए हैं। वही धनबाद से रांची जा रही महाराजा बस भी पूरी तरह से जल गई है। महाराजा बस में सवार लगभग 20 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कहीं कुछ नुकसान नहीं होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी वाहन जल रहे हैं और आवाज आ रही है जिसके कारण नजदीक नहीं जाया जा सकता है। दुर्घटना में क्या नुकसान हुआ है। अभी इसके बारे में नहीं बताया जा सकता है।
वहीं दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। पुलिस अधिकारी से पूछने पर बताया कि मौत का आंकड़ा अभी वह नहीं बता सकते हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button