
बच्चे का सर से माता पिता का जाना किसी पहाड टूटने से कम नही : ममता देवी
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़। जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत रोला गांव निवासी सड़क दुर्घटना में मृत लगभग 40 वर्षीय धनीराम तुरी के परिजन से शनिवार को स्थानीय विधायक ममता देवी ने मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान किया और सांत्वना दिया। बीते 12 सितंबर को धनिराम तुरी की पत्नी के बोकारो मे इलाज के क्रम मे मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी का शव एम्बुलेंस से रोला भेजने के बाद स्वय दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। इसी क्रम मे चोपादारू घाटी के समीप एक वाहन की चपेट मे आने के कारण धनिराम तुरी भी अपना जान गंवा दिए। इस तरह से एक ही दिन मे पति पत्नी दोनो की जान चली गई। दोनो अपने पिछे तीन अपने बच्चे और गोद लिए दो बच्चे छोड एक बडी बेटी की शादी पिछले वर्ष हुई है।पुत्र अरविंद कुमार तुरी आयु 8 वर्ष,अशोक तुरी आयु 6 वर्ष,पुत्री+प्रियंका कुमारी,नेहा कुमारी शव गांव पहुंचने पर पूरा गांव शोक मे डुब गया।
शव यात्रा मे स्थानीय विधायक ममता देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार एंव क्षेत्र के कई समाजसेवी गण शामिल हुए। जबकी स्थानीय विधायक ममता देवी ने बडी बेटी को तत्काल दस हजार रुपए आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि वे हर संभव परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने की बात कही। मौके गोला बिडिओ संतोष कुमार,सुधीर मंगलेश, गौरीशंकर महतो, अमित कुमार, संजय कुमार, सगीर रियाज अंसारी आदि मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button