झारखंड में भाजपा पूरे प्रदेश में कल मनाएगी काला दिवस!

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

रांची। झारखंड भाजपा द्वारा 8 सितंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा घेराव करना था। विधानसभा घेराव करने हजारों भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़े तो रांची पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। जिससे कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित अनेक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

पुलिस की लाठीचार्ज में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का इलाज रिम्स और पारस अस्पताल में चल रहा है। घायल कार्यकर्ताओं को देखने और हालचाल लेने शाम को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सहित कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे।

वहीं कई विधायक और नेता पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश का हालचाल लिया। वहीं भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कल 9 सितंबर को राज्य के हालात को लेकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेगा। राज्यपाल को भाजपा ज्ञापन भी सौंपेगी।

वही शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव कार्यक्रम में निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदेश भाजपा कल काला दिवस मनाएगी। पार्टी कार्यकर्ता कल पूरे प्रदेश में काला बिल्ला लगाकर लाठीचार्ज का विरोध करेंगे।

पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुए प्रमुख भाजपा नेता कार्यकर्ता

विधानसभा घेराव में गंभीर रूप से घायल लोगों में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव,संजय जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा संजीत सिंह, राजीव जायसवाल युवा मोर्चा बोकारो प्रभारी, संजय महतो, अभिषेक सिंह, रणधीर दास, सुजान मुंडा, सत्यदेव मुंडा, विपिन कुमार, प्रदीप साहू, अस्मित सिंह सेट्ठी, सत्यजीत सिंह, सुधीर यादव, रोमित नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंद्धान्त राम सहित सैकड़ों लोग शामिल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.