
भाजपा विधायक सीपी सिंह का कोंग्रेसियों ने किया पुतला दहन।
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड/ उमेश सिन्हा
आज विधानसभा में सदन के अंदर उपस्थित पक्ष एवं विपक्ष के विधायक एवं स्पीकर की मौजूदगी में भाजपा विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कहा कि टेम्पो चालक मुझसे क्या बात करेगा। इसी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान एवं नगर अध्यक्ष संजय साव के नृतत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर सीपी सिंह का पुतला दहन किया एवं सीपी सिंह हाय हाय के नारे लगाए।
मौके पर जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने सीपी सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सीपी सिंह भाजपा के विधायक हैं तथा भाजपा सरकार में मंत्री जैसे ज़िम्मेदार पद पर भी रहे हैं। ऐसे व्यक्ति का इस तरह का बयान देना यह साबित करता है कि भाजपा की मानसिकता बेहद ओछी है। टेम्पो चलाना या मज़दूरी करना कोई गलत या गिरा हुआ काम नहीं है। मेहनत करना शर्म की बात नहीं बल्कि गर्व की बात है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो मामूली कार्यकर्ता को भी सम्मान प्रदान करती रही है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुसार मेहनतकश लोग सम्मान के पात्र हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से रामविनय महतो, अनिल नायक, संतोष सोनी, संजीव साहू, विक्की सोनी, कामेश्वर महतो, जोहार महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूथ थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button