एसीबी की टीम ने विनय कुमार को 45 हजार घूस लेते पकड़ा!

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

रामगढ़। झारखंड में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है। यह जिला में पदस्थापित अधिकारियों के कारनामों से उजागर हो रहा है। खासकर रामगढ़ जिला में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है। इसका जीवंत उदाहरण मंगलवार की सुबह मांडू में देखने को मिला है।

मांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह 8:00 बजे एसीबी हजारीबाग की टीम ने मांडू बीड़ीओ विनय कुमार के आवास में छापामारी किया। एसीबी हजारीबाग की टीम ने मांडू बीडीओ विनय कुमार को रिश्वत लेते किया गिरफतार। बीडीओ विनय कुमार को मंझला चुंबा के मुखिया रहे उपेंद्र सिंह के शिकायत पर एसीबी की टीम ने पकड़ा है। विनय कुमार उपेंद्र सिंह से मुर्गी शेड निर्माण के नाम पर रिश्वत मांगा था। मुर्गी शेड के नाम पर बीडीओ 45 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे। छापामारी का नेतृत्व एसीबी हजारीबाग के डीएसपी और पुलिस निरीक्षक कर रहे थे। एसीबी की टीम विनय कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई।

एसीबी के कार्रवाई के बाद अधिकारियों में मची खलबली

एसीबी हजारीबाग की टीम का मांडू में छापामारी और वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार को ₹45000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद राज्य के अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है। साथ ही विकास के नाम पर मची लूट का भंडाफोड़ भी हो चुका है। एसीबी की इस कार्रवाई से यह तो पक्का हो गया है कि झारखंड में कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो रहा है। हालांकि मांडू में छापामारी के बाद पूरे क्षेत्र के अधिकारियों के बीच खलबली मची हुई है।अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं कि यह कैसे कार्रवाई हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.