
नल जल योजना के देखरेख हेतु कमेटी का विस्तार किया गया।
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर पंचायत के शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक रखा गया। जिसकी अध्यक्षता निर्मल महतो एवं संचालन राजलाल महतो के देखरेख में संपन्न हुआ। पीएचडी विभाग से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सात पंचायत मुख्य रूप से हैं जैसे बसंतपुर पंचायत , ईचाकडीह पंचायत , केदला उत्तरी पंचायत, पिंडरा पंचायत, तापीन पंचायत, बारू घुटू उत्तरी पंचायत, आरा उत्तरी पंचायत!
इन सातों पंचायत का कमेटी गठन किया गया है। नल जल योजना के देखरेख हेतु कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मुखिया निर्मल महतो, सचिव पद के लिए मुखिया अंजना देवी, कोषाध्यक्ष पद के लिए जल सहिया बेबी देवी, सदस्य के रूप में मुखिया सीमा देवी, अचिता देवी, करमचंद मांझी, पिंडरा मुखिया संजू देवी,तापीन मुखिया तथा इन सातों पंचायत के जलसहिया को सदस्य के रूप में रखा गया है। जिसका चुनाव बारू घुटु उतरी पंचायत में रविवार को किया गया एवं इसके साथ सर्वसमिति से श्री श्री दुर्गा पूजा बसंतपुर समिति का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष खुशिलाल महतो,उपाध्यक्ष रूपलाल महतो, किशुन करमाली,फरहरी महतो। सचिव राजलाल महतो, सह सचिव किशुन महतो,सरयू महतो को चुना गया। मौके पर चुनाव प्रवेचक के रूप में पीएचडी विभाग से पदाधिकारी अभियंता जय प्रनेदु प्रसाद,रंजीत साव,महेश कुमार तथा अन्य गण उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button