
जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी को जानकारी देकर विगत 9 अगस्त से 31 अक्टूबर 2021 तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व का कार्य चल रहा है। वही 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के सफल संचालन हेतु उप विकास आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक बूथ पर एक-एक बूथ लेवल अभिकर्ता प्रतिनियुक्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा सभी को जानकारी दी गई कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता पहचान पत्र में सुधार हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके साथ ही जिनके पास ब्लैक एंड वाइट मतदाता पहचान पत्र है बे भी अपना मतदाता पहचान पत्र रंगीन में तब्दील करवा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बूथ लेवल पदाधिकारियों कर्मियों के माध्यम से सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र हेतु अपना पूरा पता एवं मोबाइल नंबर देने के प्रति जागरुक करने का निर्देश दिया।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन के द्वारा बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग चरणों में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अभी कर्ताओं के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी प्रतिनिधियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उपसमाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी गोपनीय शाखा, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों आदि उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button