
अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का बैठक का आयोजन केदला 15 नंबर मे हुआ।!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
बोकारो : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र केदला पंद्रह नंबर के विवाह भवन में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ हजारीबाग एरिया के सभी प्रभारियों का एक बैठक का आयोजन बुधवार को रखा गया। इस बैठक की अध्यक्षता एरिया सचिव किशुन महतो एवं संचालन एरिया अध्यक्ष मदन महतो ने की। बैठक मे झारखण्ड परियोजन का कमिटी के गठन एवं इसके साथ ही साथ कमिटी का विस्तार किया गया।
बैठक मे बतौर मुख्यातिथि अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी,आंदोलनकारी नेता सह मांडू विधानसभा प्रभारी निर्मल उर्फ तिवारी महतो,अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा एवं मांडू प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नरेश महतो थे।
इस बैठक मे केंद्रीय सदस्य -हेमलाल महतो,यूनियन के केंद्रीय सदस्य -परमेश्वर महतो, संघ के एरिया कोषाध्यक्ष -कोलेश्वर भोगता,झारखण्ड परियोजना अध्यक्ष -राजकुमार साव, सचिव -मनोज कुमार महतो, केदला वाशरी अध्यक्ष -अर्जुन गुप्ता, सचिव -अजय राम,संगठन मंत्री -द्वारिका रजवार,परेज परियोजना अध्यक्ष राजेश साव, सचिव -राजेश्वर सिंह, सुनील मंडल, सकलदेव महतो, जयप्रकाश महतो, प्रवीण कुमार प्रवीण, निर्मल महतो, बासुदेव महतो, रूपलाल महतो ,बैजनाथ महतो एवं अन्य थे !
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button