
पटेल चौक के निकट बनारसी होटल के पास एक कुआँ में बस्ती के एक युवक का मिला शव हत्या कर कुआं में फेंकने का लगाया आरोप!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़। शहर के पतरातू बस्ती के रहने वाले एक युवक का शव बुधवार की अहले सुबह पटेल चौक के निकट स्थित बनारसी होटल के सामने एक कुएं से मिला है।
शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ रांची मार्ग को जाम कर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार पतरातू बस्ती के सपन चक्रवर्ती के 23 वर्षीय पुत्र सुमित चक्रवर्ती का शव बरामद किया गया है। परिवार के लोगों के अनुसार सुमित चक्रवर्ती मंगलवार की रात 9:30 बजे के लगभग घर में पूजा का सामान पहुंचा कर गौशाला के निकट रहने वाले गुंजन सिंह और नवीन शर्मा से मिलने चले गया। देर रात होने के बाद जब सुमित घर नहीं पहुंचा तो लोग इसकी शिकायत करने रामगढ़ थाना पहुंचे। घरवालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामगढ़ थाना पुलिस मामले को हल्के में लेते हुए छानबीन नहीं किया। जिसके कारण सुमित की हत्या कर दी गई।
घरवालों को बुधवार की सुबह बनारसी होटल के निकट सुमित के शव मिलने की बात पता चली। पतरातू बस्ती एवं आसपास के लोग बनारसी होटल के समक्ष पहुंचकर रामगढ़ रांची मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग रामगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर छोड़ दिया है। जिसके कारण लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रातः 9:00 बजे के लगभग रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर रजक सदल बल सड़क जाम स्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने एसडीपीओ से कहा कि थाना प्रभारी को निलंबित किए बिना सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा। हालांकि एचडीपीओ रामगढ़ लोगों को समझा कर 9:15 बजे के लगभग सड़क जाम हटवाया।
आक्रोशित लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस ने इस गिरफ्तार युवकों को छोड़ा है। उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। दोषी लोगों को शाम तक गिरफ्तार किया जाए। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सड़क जाम समाप्त कर पुलिस प्रशासन ने शव को उठाया। वही कि इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण सुमित चक्रवर्ती की हत्या हो गई है। वहींं परिवार के लोगों ने बताया कि सुमित चक्रवर्ती का बाइक और मोबाइल मां काली होटल के बगल में मिला है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button