निःशक्त बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना एक सुखद एहसास : तीर्थनाथ 

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के छोटे भाई व भाजपा नेता तीर्थनाथ चौधरी ने अपने नाती विश्वराज का जन्मदिन विकलांग विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया, विकलांग बच्चों के बीच किया गया पोशाक का वितरण

फोटो : विकलांग विद्यालय के बच्चों के साथ अपने नाती का जन्मदिन मनाते भाजपा नेता व अन्य

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के छोटे भाई व भाजपा नेता तीर्थनाथ चौधरी ने अपने नाती विश्वराज का पहला जन्मदिन सोमवार को सुकरीगढ़ा स्थित विकलांग विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने

विकलांग विद्यालय बच्चों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया। तत्पश्चात केक काटकर उन्हें खिलाया भी गया। मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वराज की मां दीप शिखा चौधरी व पिता विश्वजीत के मन मे निशक्त बच्चों से काफी प्रेम है। इसी को देखते उन्होंने अपने पुत्र का पहला जन्मदिन निशक्त बच्चों के साथ मनाया। जो कि हम पूरे परिवार के लिए एक सुखद एहसास की तरह है। केक कटने के बाद निःशक्त बच्चों को स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भाजपा नेता रमेश वर्मा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, गणेश स्वर्णकार, अर्जुन वर्मा, मंटू प्रसाद, निरंजन प्रसाद, झलकु रजक, राजदीप चौधरी, विजय प्रताप चौधरी, गौतम कुमार चौधरी, नीरज कुमार, योगेंद्र महतो, दीपिका चौधरी, सोनाली चौधरी, स्वराज चौधरी, प्रदीप महतो, विश्वनाथ महतो, दिलीप कुमार, कोलामनी देवी प्राचार्य लालमोहन पटेल, संस्थापक देवधारी करमाली, भुनेश्वर चौधरी सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.