
सेना के फायरिंग रेंज में एक महिला को लगी गोली गोली लगने से महिला हुई घायल सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड /उमेश सिन्हा
रामगढ़। झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला में सेना का कार्यालय है। झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला के बरकाकाना ओपी क्षेत्र सिधवॉर कला में सेना का फायरिंग रेंज है। यहां पहाड़ की तलहटी में सेना के जवान रोजाना फायरिंग करते हैं। सेना के जवानों के फायरिंग की गोलियां लगातार फायरिंग रेंज से गांव की ओर भी चली जाती है। जिससे कई बार लोगों को गोली भी लग चुकी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के पूर्वाहन सेना के फायरिंग रेंज में जवान फायरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग रेंज के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सिधवारकला के विकास कुमार के आवास के तरफ सेना के फायरिंग के कारतूस पहुंची।
घर के बाहर पोछा लगा रही विकास कुमार की पत्नी मीना कुमारी के बाय हाथ में सेना के फायरिंग की एक गोली जा लगी। जिससे वह घायल हो गई। गांव के लोग तत्काल मीना कुमारी को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ के लिए निकले। रास्ते में मीना कुमारी के पति विकास कुमार एवं अन्य लोगों ने फायरिंग रेंज में रुकते हुए सेना के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। लेकिन सेना के अधिकारी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।
गांव के कुछ लोग घायल मीना कुमारी को लेकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल मीना कुमारी की तत्काल इलाज शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में बताया गया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे रिम्स रेफर कर दिया जाएगा। घायल मीना कुमारी के पति विकास कुमार ने बताया कि सेना के फायरिंग की गोली उसकी पत्नी के हाथ में लगा है।
सेना की फायरिंग रेंज की गोली पूर्व में भी कई अन्य ग्रामीणों को लगी है
गांव के अमर कुमार का कहना है कि सेना के फायरिंग रेंज की गोली 2 किलोमीटर दूर तक जाती है। गांव में इस घटना के पहले भी कई बार लोगों को गोली लगने की घटना घट चुकी है।
पूर्व में गांव की सुनीता को कमर में गोली लग चुकी है। जबकि एक अन्य लड़की यशोदा को पैर में गोली लगी थी। बार-बार सेना को इस बात की जानकारी देने के बाद भी इसका कोई असर नहीं दिखता है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button