
उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गोला प्रखंड का दौरा
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मनरेगा अंतर्गत राज्य भर में पानी रोको पौधा रोपो अभियान के तहत पिट डीगिंग का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 28 जुलाई से पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन में गोला प्रखंड के चाड़ी पंचायत का दौरा किया।*
*मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला श्री संतोष कुमार से पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने लाभुक की भूमि पर पौधरोपण कर आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने लाभुक को योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों को लाभुक का पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही दौरे के दौरान उप विकास आयुक्त ने पूर्व में चाड़ी पंचायत में आम बागवानी योजना के तहत हुए कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचल अधिकारी गोला, बीपीओ, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button