
आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में बहाली के नाम पर दलाली करने के आरोप में छापामारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को पकड़ा!
रामगढ़। शहर के छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में जवानों की बहाली प्रक्रिया चल रही है। छावनी में जवानों की बहाली को लेकर हमेशा दलाली करने की बात सामने आती रहती है। पिछली बार सिख रेजीमेंट सेंटर में बहाली के दौरान दलाली करने के आरोप में शहर का एक सोनू नाम का युवक और तीन पंजाब के युवकों को आर्मी विजिलेंस ने पकड़ा था। इस बार सेंट्रल कमांड आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में बहाली के नाम पर दलाली करने के आरोप में शहर के मेन रोड में स्थित पूनम होटल में छापामारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को दोपहर 12 बजे के लगभग पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस कि रांची शाखा ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस रांची की टीम पिछले 4 दिनों से इस व्यक्ति का पीछा कर रही थी। आर्मी विजिलेंस के पास पुख्ता प्रमाण था कि पंजाब के तरन-तारन के रहने वाले मक्खन सिंह के पुत्र गुलजिंदर सिंह रामगढ़ आकर सेना की बहाली में लड़कों को बहाली कराने के लिए दलाली कर रहे हैं। इस सूचना पर सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस रांची शाखा की टीम 24 अगस्त को रामगढ़ थाना पुलिस के साथ दोपहर 12 बजे के लगभग शहर के मुख्य सुभाष चौक के निकट स्थित होटल पूनम में छापामारी किया। आर्मी विजिलेंस की टीम ने लगभग ₹12000 के साथ गुलजिंदर सिंह को पकड़ा।
विजिलेंस की टीम ने पकड़े गए व्यक्ति को रामगढ़ थाना ले जाकर पूछताछ की। पकड़े गए गुलजिंदर सिंह के मोबाइल को जप्त कर विजिलेंस की टीम जांच पड़ताल किया। जिसमें एक लाल रंग की बॉक्स बनाकर सेव किया गया नंबर किसी राशिद मोहम्मद का था। विजिलेंस की टीम पकड़े गए व्यक्ति से बार-बार राशिद मोहम्मद का नाम पूछ रही थी। लेकिन पकड़ा गया व्यक्ति इस नाम से अपने को अनजान बता रहा था। जांच टीम को शक है कि पकड़े गए व्यक्ति का कहीं आईएसआई से तो संपर्क नहीं है। आर्मी विजिलेंस की टीम उस लाइन पर भी पूछताछ कर रही है। विजिलेंस की टीम को पकड़े गए व्यक्ति के पास से बैंक में 50-50 हजार और ₹2 लाख जमा करने का बैंक का पुर्जा भी मिला है। जांच टीम ने गुलजिंदर सिंह के एटीएम को भी जप्त कर लिया है। आर्मी विजिलेंस की टीम पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ लेकर चले गई है। इस संबंध में विजिलेंस की टीम से पूछने पर कहा कि आप जो सामने है सब देख रहे हैं। अब इसमें बताने की क्या बात है। वही पकड़े गए गुरजिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने किसी रिलेटिव से मिलने रामगढ़ आया हुआ है। पंजाब में वह कोचिंग इंस्टिट्यूट चलता है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button