
संदेहास्पद स्थिति में नाबालिक लड़की की मौत इसी वर्ष पास की थी मैट्रिक!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड /उमेश सिन्हा
भुरकुंडा थानाक्षेत्र के जयनगर कॉलोनी में नाबालिग लड़की का शव मिलने से पूरे दिन मातम पसरा रहा। कॉलोनी की 16 वर्षीय दीपा कुमारी उर्फ चंदा, पिता स्व. कामेश्वर राम का शव पुलिस ने कॉलोनी के दूसरे क्वार्टर से बरामद किया। मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। मृतका की मां ने दीपा का अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम दीपा नहाने की बात कह बगल के खाली कवार्टर में गयी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मृतका की मां और भाई ने खोजबीन की पर पता नहीं चल सका। शनिवार को अनिता देवी ने भुरकुंडा थाने में दीपा के लापता होनै की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए ताहिर अली, हेमराज, सोनू और चंद्रदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर रात लगभग 8: 30 पुलिस ने एक खाली पड़े सीसीएल क्वार्टर से दीपा का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस भुरकुंडा थाना ले आयी। फिलहाल पुलिस मामले पर कुछ भी साफ कहने से बच रही है। आरोपियों पर कांड संख्या 23-721 भादवि की धारा 366, 320-34 के तहत मामला दर्ज किया है। इधर मृतका की मां अनिता देेवी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों या स्थानीय लोगों को न शव देखने दिया और न ही शव की स्थिति के बावत कोई जानकारी दी। अनिताा देवी दीपा से दुष्कर्म केे बाद हत्या करने का आरोप लगाया हैं। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा संभव है!
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने दीपा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। पुलिस जब शव बरामद करने पहुंची तब पाया गया कि दीपा के शव को फंदे से लटकाने की कोशिश की गयी थी। जबकि घुटना तक पूरी तरह जमीन से सटा हुआ था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान भी बताये जा रहे हैं। जबकि भुरकुंडा पुलिस कुछ भी साफ कहने से बच रही है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई चर्चाएं हो रही है। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है।
ये आरोपी हुए हैं गिरफ्तार : सौंदा डी निवासी ताहिर अली, पिता अल्लाउद्दीन, जयनगर निवासी सोनू पिता बंधु, हेमराज पिता रूपदेव, चंद्रदेव पिता सुरेश कुर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चले की ताहिर का बड़ा भाई झारखंड पार्टी से जुड़े नेता सिंकदर बाउरी हत्याकांड में जेल जा चुका है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button