
रामगढ , दुलमी, पतरातु मे महिला कांग्रेस द्वारा महिला सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ।
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ : रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी के प्रखंड रामगढ़ मैं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुंजन सिंह ने रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा रामगढ़ की प्रभारी पिंकी सिंह जिला महिला सचिव मीना राय प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी मंजू जोशी के साथ राजीव गांधी जी के चित्र पर माला अर्पण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं उनके विचार पर चर्चा की तथा उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। रामगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर रामगढ़ जिला मे तीन महिला सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। झारखंड महिला प्रदेश के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सभी महिलाओं को पूर्ण रूप से यह आश्वासन दिए और उन्होंने बताएं जो भी समस्या है महिलाओं संबंधित है मूल समस्याओं के समाधान सेवा केंद्र के द्वारा किया जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button