झारखंड उत्खनन परियोजना के पंद्रह नंबर के क्वार्टरो का हाल है जर्जर स्थिति मे!

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड /उमेश सिन्हा

वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना के पंद्रह नंबर क्वार्टर की हालात बद से बदतर हो चुकी है। यह पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। इन क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। झारखंड उत्खनन परियोजना में ब्लास्टिंग होने से अधिक प्रभाव क्वार्टरों में पड़ता है। क्योंकि झारखंड उत्खनन परियोजना द्वारा हो रहे निरंतर ब्लास्टिंग से क्वार्टरों की बुनियादी ढांचा जमीनी तौर पर कमजोर हो चुकी है साथ ही दीवारें दरारों से फट चुका है। जिससे क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती आ रही है। साथ ही दूसरी ओर क्वार्टर के आसपास के नालियों में कूड़ा कचरा से गंदगी भरी पड़ी है। इस दोनों जन समस्या को लेकर झारखंड उत्खनन परियोजना के पदाधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। जो स्थानीय लोगों के ऊपर एक गंभीर विषय बना हुआ है। क्वार्टरों में रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बड़ा हादसा होते-होते रह गया है और वर्षा के समय छतों से पानी टपकता है। जिसको लेकर छतो की हालत कमजोर हो चुका है और कभी भी एक अकस्मात बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन फिर भी अपनी जान को जोखिम में डालकर जर्जर क्वार्टरो में रह रहे हैं कर्मचारी और अपनी मंशा को लेकर झारखंड उत्खनन परियोजना पदाधिकारियों से क्वार्टरों को मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। ताकि लोगों को जान जाने का खतरा ना बना रहे। स्थानीय लोगों द्वारा झारखंड उत्खनन परियोजना के प्रबंधक को कई बार आवेदन देने पर भी झारखण्ड उत्खनन परियोजना के पदाधिकारियों के द्वारा कोई करवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोग झारखंड उत्खनन परियोजना के पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार के कार्य न किए जाने से आक्रोश में है। इनलोगो ने कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा होगा तो इसका जिम्मेदार झारखंड उत्खनन परियोजना के पदाधिकारी होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.