आरसीएमएस अध्यक्ष ने, बैठक कर टाटा कंपनी के बोनस की जानकारी कर्मचारियों को दी।

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत घाटों में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के दफ्तर में आरसीएमएस अध्यक्ष वेस्ट बोकारो डिवीजन के महेश प्रसाद गुरुवार को एक बैठक का आयोजन कर टाटा कंपनी द्वारा 2020-21 सत्र का मिलने वाला बोनस की जानकारी टाटा मे काम कर रहे कर्मचारियों को दी।
आरसीएमएस अध्यक्ष टाटा कंपनी कर्मचारियों को जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को जमशेदपुर पहुंचकर टाटा कंपनी के प्रबंधन से मुलाकात की। 2020-21 सत्र के बोनस के मिलने पर वार्ता हुई एवं बताया की वेस्ट बोकारो डिवीजन को 28.01 करोड़ का बोनस मिला है। टाटा कंपनी का कुल बोनस 270.28 (16.56%) तय किया गया है। वहीं 2019-20 सत्र का बोनस वेस्ट बोकारो डिवीजन का 21.80 करोड़ रुपए था। ओल्ड सीरीज कर्मचारियों को मैक्सिमम 2,39,784 रुपए मिलेंगे। गत वर्ष मैक्सिमम 1,75,196 रुपए था। न्यू सीरीज कर्मचारियों को 83,830 रुपए मिलेंगे। गत वर्ष मैक्सिमम 59,079 रुपए था। कर्मचारियों को जानकारी देते हुए कहा की 22 अगस्त को आपके खाते मे बोनस का रुपया पहुंच जाएगा। टाटा कंपनी ने करोना काल में ₹35 करोड़ का योगदान देश भर में दिया है, अगर यह योगदान टाटा कंपनी ना देती तो कर्मचारियों का बोनस और भी बढ़ जाता।
मौके पर आरसीएमएस उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, सह-सचिव मोइनुद्दीन, कोषाध्यक्ष-सुरेश प्रसाद, पूर्व पदाधिकारी-बबन सिंह, द्वारिका गंझू, रमेश भरद्वाज,अमरजीत प्रसाद,रामेश्वर महतो, मुन्ना विश्वकर्मा,हीरा लाल राम, विजय किस्कू, नवीन सोनी तथा अन्य गण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.