
केंद्रीय मंत्रिमंडल में सभी जाति, समाज और क्षेत्र को मिला प्रतिनिधित्व: अन्नपूर्णा देवी
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल किए जाने के बाद जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ जिले के कई स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता जी के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की बहू और बेटी को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने जो सम्मान दिया है इसके लिए झारखंड की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी का आभार। साथ ही उन्होंने कहा कि कोडरमा से शुरू हुए जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का भरपूर साथ मिला, यात्रा में जो सम्मान और स्नेह दिया उससे अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि इस मंत्रीमंडल में सभी जाति, समाज और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है।
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगारपरक, , व्यावसायिक शिक्षा से घटेगी बेरोजगारी*
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के साथ कॉर्डिनेट कर राज्य की शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निहित व्यावसायिक शिक्षा की शुरुवात की गई है। रोजगारपरक शिक्षा व 11 भारतीय भाषाओं में टेक्निकल पढ़ाई की शुरुवात की गई है। भारतीय भाषाओं पर शिक्षा को केंद्रित किया गया है।
*जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा है अभूतपुर्व समर्थन*
यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कोडरमा से शुरू हुए जन आशीर्वाद यात्रा में जनता का अभूतपुर्व समर्थन मिला है। 428 किलोमीटर का यह यात्रा 9 जिले व 5 लोकसभा क्षेत्र को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान कुल 473 स्थानों पर सम्मान होना था किंतु जनता व विभिन्न समाज के लोग जगह जगह पर अपना प्यार स्नेह दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मंत्री मंडल में सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही की झलक दिख रही है। सभी समाज, सभी वर्ग के लोगों को स्थान मिला है। इसमें
27 ओबीसी, 12 एससी, 8 एसटी 11 महिला, 5 अल्पसंख्यक व कई युवा चेहरे को जिम्मेवारी मिली है। इस मंत्रीमंडल में भारत की छवि दिखती है। उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा का मूल मंत्र है। इस मंत्र के तहत दलित, आदिवासी, युवा, महिला को विशेष अहमियत दी गयी है।
यात्रा का स्वागत गोला मोड़ पर मंडल अध्यक्ष बबलु साव ,रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता , पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी जिला महामंत्री रंजन फौजी,सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा,, जितेंद्र साहु ,रवि हाजरा सहित भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय लोगों के द्वारा बूके व फूल माला देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, वहीं टोल गेट के समक्ष पार्टी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार , प्रदीप कुमार, त्रिलोचन प्रजापति एवं बरलंगा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जबकि कुल्हि में दुलमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, युगेश महतो , इंद्रदेव साव युवा नेता राजीव जायसवाल एवं युवा मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल रैली के साथ स्वागत यात्रा का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रत्याशी रहे रंनजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, डॉक्टर संजय प्रसाद सिंह, इला रानी पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,राजू चतुर्वेदी, स्नेहलता चौधरी ,जिला महामंत्री खिरोधर साहु ,रंजन फौजी, जिला मंत्री राजेंद्र कुशवाहा ,दिलीप सिंह रमेश वर्मा, संजीव कुमार बाबला बसुध तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, यूवा नेता राजीव जायसवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जायसवाल , विजय ओझा, मनोज महतो इंद्रदेव साव ,युगेश महतो राजेंद्र महतो , जितेंद्र साहु, रवि हाजरा, अरविंद जायसवाल ,डोमन नायक,देवंती देवी, सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता एवं जन भागीदारी रही ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button