
प्रधानमंत्री झारखंड की बेटी और बहू को दिया बहुत बड़ा सम्मान निधि रहेंगे झारखंड वासी: अनुपूर्णा देवी
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड से लेकर चुट्टुपालु तक मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। भाजपा ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनाया है। शिक्षा मंत्री बनने के बाद अन्नपूर्णा देवी पहली बार क्षेत्र का दौरा करने आई है। इसको लेकर भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी का जगह जगह पर स्वागत किया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का सर्वप्रथम रामगढ़ जिला के मांडू में स्वागत किया गया।
इसके बाद कुज्जू, सांडी, भरेचनगर,नईसराय, सुभाष चौक के निकट, बिजुलिया, पटेल चौक एवं चुट्टुपालु में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने झारखंड की बेटी और बहू को केंद्र में मंत्री बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े काम करना है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में क्षेत्र के लोगों का जो आशीर्वाद मिल रहा है। उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में कुछ करने की उनके दिल में टीस है।
इस बीच केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबू कुंवर सिंह एवं पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का जगह-जगह पर भाजपाइयों ने रोक कर स्वागत किया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और मांडू विधायक जे पी पटेल भी चल रहे थे। वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू कर रहे थे। रथ पर सवार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद जयंत सिंहा, विधायक जेपी पटेल का जगह-जगह स्वागत किया गया।केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत सुभाष चौक के निकट झारखंड यादव महासभा द्वारा अन्नपूर्णा देवी का तलवार प्रदान कर और पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जन आशीर्वाद यात्रा मैं मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व विधायक जीतूचरण राम के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय सुबोध सिंह गुड्डू, मुकेश मुक्ता, राकेश प्रसाद के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रंजीत सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर खिरोदर साहू, रणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, रंजीत पांडेय, पतरातू के डॉक्टर संजय सिंह, इलारानी पाठक, राजू चतुर्वेदी, छोटन सिंह, हजारीबाग जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक यादव, सुमन कुमार, सूर्यवंश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि शामिल थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button