
संभावित नगर पालिका उपचुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा रामगढ़: रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 एवं वार्ड नंबर 22 में संभावित नगरपालिका उपचुनाव के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के संबंध में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगर पालिका) सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।ki
बैठक के दौरान नगर पालिका उपचुनाव के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका डॉ मोहम्मद आबिद हुसैन) द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि नगर पालिका उपचुनाव के तहत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 एवं 22 के लिए कुल 7 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव होना है। जिसके लिए ईवीएम के एफएलसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही चुनाव हेतु संबंधित मतदान केंद्रों के लिए मतदाता सूची का विखंडन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
बैठक के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) द्वारा उपचुनाव के मद्देनजर गठित कोषांगों एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सभी वरीय अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
इस संबंध में उपायुक्त ने सभी कोषांग के वरीय अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने कोषांग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य आवंटित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग को मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को अगस्त माह के अंत तक कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दे देने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी(नगर पालिका) कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, कार्यपालक दंडाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सर अंचल अधिकारी पतरातू एवं मांडू, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button