
मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए का चेक दिया!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
राँची। जापान में आयोजित टोक्यो ओलिंपिक में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर झारखंड की बेटियां और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे रांची लौट आई हैं।
बुधवार दोपहर 1.20 बजे वह रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। यहां उनकी आगवानी में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर दोनों को रिसीव किया। मंत्री के साथ दोनों खिलाड़ियों के परिजन भी वहां मौजूद थे। तत्पश्चात दोनो प्रोजेक्ट भवन ले जाया गया जहाँ स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सलीमा टेटे एवं प्रधान का स्वागत एवं 50-50 लाख के चेक का वितरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्टफोन भी प्रदान किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button