आजसू पार्टी नगर परिषद कमिटी के हुआ विस्तार साथ ही अनुषांगिक इकाई का गठन।

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा

आजसू पार्टी रामगढ़ नगर परिषद कमिटी के विस्तार आजसू पार्टी जिला कार्यालय में हुआ।जिसके बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा,नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष आजसू पार्टी विनोद कुशवाहा एवं संचालन सचिव राजेन्द्र महतो ने किया।
निरंजन मुंडा ने बताया कि कमिटी विस्तार होने से नगर परिषद क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा,सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरे तन मन के साथ क्षेत्र में कार्य करें।
युगेश बेदिया ने कहा कि आजसू पार्टी के आंदोलन की बदौलत ही झारखंड राज्य मिला। झारखंड अलग राज्य निर्माण के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। फिर भी सपनों का झारखंड नहीं बन पाया। आजसू ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएगा।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने के लिए याद दिलाने के लिए जनता के साथ आन्दोलन किया जाएगा।
बैठक में मूल कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें उपाध्यक्ष ईश्वर महतो,डिया महतो,ललन सिंह,अवधेश शर्मा,गिरीशंकर महतो,राजेश महतो,महेंद्र चौधरी,तुलसी महतो,कृष्णा प्रसाद,सुशील सिंह,सह सचिव मुकेश कुमार,अनिल कुमार,पुरुषोत्तम कुमार, अनिल पटेल,विनोद मुंडा,मिथलेश तिवारी,प्रवक्ता कैलाश महतो,संगठन महासचिव छोटू पटेल,प्रधान प्रवक्ता हुसैन खान,कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर को बनाया गया।
वहीं सभी अनुषांगिक इकाई का भी गठन किया गया जिसमें अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के अध्यक्ष नरेश महतो,सचिव भोला प्रसाद महतो,कार्यकारी अध्यक्ष संजय महतो,उपाध्यक्ष राजेन्द्र साव,कैलाश शर्मा,अखिल झारखंड किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश महतो,सचिव अनिल कुशवाहा,कार्यकारी अध्यक्ष डालचंद ओहदार,अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष शोमू खान,सचिव शोले अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष सरवर आलम,संगठन सचिव नेजाम खान,उपाध्यक्ष अख्तर अली,अखिल झारखंड अनुसूचित जाति महासभा के अध्यक्ष कौलेश्वर राजवंश,सचिव अमर नायक,कार्यकारी अध्यक्ष नीरज पासवान, प्रधान प्रवक्ता राजेश राम,उपाध्यक्ष रंजीत पासवान,अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा के अध्यक्ष झलकु बेदिया,सचिव मंगल मुंडा,कार्यकारी अध्यक्ष विनोद करमाली,उपाध्यक्ष श्रीधर मुंडा,संजय करमाली आदि को बनाया गया।
बैठक में सरवर आलम के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के नेता आजसू पार्टी पर आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा। दामन थामने वालो में खुर्शीद आलम,हसबुद्दीन अंसारी,सलमान अंसारी, जियाउल अंसारी,कमालुद्दीन अंसारी,लिमकत अंसारी,शक्ति कुमार आदि थे।
बैठक में मुख्य रूप से भुनेश्वर महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,द्वारिका प्रसाद,नरेश साहू,पवन यादव,सुशील साहू,सोनू साव,प्रदीप कुशवाहा आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.