
शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलकर की समृद्ध झारखंड की कल्पना संभव : ममता देवी
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रामगढ़ प्रखंड के कोठार स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में रविवार को झारखंड के सपूत त्याग व बलिदान के प्रतीक क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम रामगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती विधायक महोदया ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी मौके पर विधायक महोदया ने कहा कि
शहीद निर्मल महतो का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष सदियों तक याद रखे जाएंगे। उनके प्रयास से ही झारखंड में सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन चलाए गए थे। आज अगर संयुक्त बिहार से झारखंड राज्य अलग हुआ और सूदखोरों एवं सामंतों से ग्रामीणों को राहत मिली है, तो इसमें इनकी मुहिम का असर है। निर्मल महतो ने ही सबसे पहले शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठाई। मौके उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कोठार ओवर ब्रिज के पास रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं माननीय विधायक द्वारा तुरंत उप विकास आयुक्त एवं संबंधित अधिकारी को तुरंत सड़क की मरम्मत कर इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ।मौके पर वार्ड पार्षद जयंती देवी, पूर्व जिला पार्षद दुलमी राजू महतो, द्वारिका महतो, सुदर्शन महतो, दिनेश मुंडा, मुनिनाथ महतो,महेश निगम, धीरू कुमार, सतीश कुमार,सुरेश महतो, मोहित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button