भारतीय कांग्रेस पार्टी ने वीर शहीदों के सम्मान में निकाली गौरव यात्रा

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

आजादी के 75 में वर्षगांठ में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्धारित की गई हर एक जिले में 75 किलोमीटर पदयात्रा कर “गौरव यात्रा” निकाला गया। गुरुवार को पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में पतरातू ब्लॉक मोड से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया जो पतरातू ब्लॉक मोड़ से सौंदा बस्ती भुरकुंडा होते हुए रामगढ़ सुभाष चौक तक “गौरव यात्रा” निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने वीर सपूतों को माल्यार्पण कर “गौरव यात्रा” का शुभारंभ किया। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अन्नू विश्वकर्मा कार्यक्रम के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी पंकज तिवारी, संजय शर्मा खोगेंद्र साव,जय प्रकाश सिंह,भीम साव, प्रखंड अध्यक्ष असगर अली कृष्णा सिंह जयंत तुरी,अंजन प्रसाद योगेंद्र सिंह खरवार अमित साहू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रमाकांत दुबे, सुजीत पटेल, कुलदीप यादव, प्रदीप साहू रियाज अंसारी शमीमा बानू ,जामित्री देवी ,सरिता देवी, राम कुमार महतो, चंद्रदेव करमाली, फिरदोस आलम, राजू पांडे, संजय सिंह, बितका बाउरी,चंदन साव,अजय पासवान ,सेम्स खान, जय सिंह, जीतू दूरी, मुनसब अंसारी, तिलेश्वर साव,मदन दांगी, मोबिन खान, शंभू सिंह, प्रदीप महतो, एवं सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि एक गौरव यात्रा हम लोग आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर वीर सपूतों को जो देश के आजादी के लिए शहीद हो गए उन सभी के सम्मान के लिए ये गौरव यात्रा जिले के 75 किलोमीटर पदयात्रा कर वीर सपूतों को नमन एवं सम्मान देने का काम कर रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.