धान रोप कर घर आ रहे चार महिलाएं एवं दो युवती हुए घायल!

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड /उमेश सिन्हा

बोकारो : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के अंतर्गत मुकुंदा बेड़ा के नई कांटा घर के समीप शनिवार संध्या लगभग सात बजे एक मोटर वाहन ( जे एच 02 ए बी 8112) ने ग्राम परसा बेड़ा से धान रोप कर घर(मुकुंदा बेड़ा)आ रहे चार महिलाएं एवं दो युवती को किया घायल। पीड़ितों ने बताया कि हम दस लोग सुबह परसा बेड़ा धान रोपने गए थे और शाम को जब धान रोप कर वापस घर जाने के क्रम में एक मोटसाइकिल रोंग साइड से आकर हमलोगों को घायल कर दिया। जिसमे छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बहामुनी देवी(30) एवं पार्वती कुमारी(21) ने हिम्मत जुटाकर मोटर साइकिल चालक को पकड़ने कि कोशिश करने लगी। लेकिन वो दोनो उसे पकड़ने में असफल हो गई। क्यूंकि चालक दोनों की गर्दन दबाकर भाग निकलने में सफल रहा। बहामुनी देवी एवं पार्वती कुमारी ने अपने गांव के निवासिओं को इसकी सूचना दी और ग्रामवासियों द्वारा घायल हुए लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें घाटों हस्पताल ले जाया गया। घायल हुए महिलाएं एवं युवती के नाम कुसुम मुर्मू(15) पिता सानू मुर्मू, फुलमुनी देवी(30) पिता श्याम मुर्मू,सीता हांसदा(15) संझली देवी पिता(48) पिता शानिचखा हांसदा, सीता देवी(30) पिता बलदेव मुर्मू, मर्शेला देवी(32) पिता विनय मरांडी। इनके परिजनों ने वेस्ट बोकारो थाना प्रभारी से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने ओर सजा दिलवाने कि गुहार लगाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.